
Members of Nahdlatul Ulama Board (Photo- ANI)
आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ लड़ाई में दुनियाभर के देशो से भारत (India) को समर्थन मिल रहा है। आतंकवाद के खिलाफ पक्ष रखने के लिए भारत ने कई देशों में ऑल-पार्टी डेलिगेशन भी भेजा है। भारत ने अपनी नीति साफ कर दी है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस रुख पर अन्य देश भी भारत के साथ हैं। इस मामले में एक इस्लामिक देश ने भी भारत के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
इंडोनेशिया (Indonesia) दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देशों में से एक है और इस मामले पर उसने भी भारत का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, इंडोनेशिया के मुस्लिम बोर्ड नेहदलातुल उलेमा बोर्ड (Nahdlatul Ulama Board) ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को समर्थन दिया है।
नेहदलातुल उलेमा बोर्ड के चेयरमैन केएच उलिल अबशार अब्दाला (Ulil Abshar Abdalla) ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा, "इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाना गलत है। कुछ इस्लामिक संगठन ऐसे हैं जो धर्म के नाम पर हिंसा को बढ़ावा देते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है।"
यह भी पढ़ें- “नमाज भी नहीं की खत्म और भारत ने उससे पहले दाग दी ब्रह्मोस”, पाकिस्तानी पीएम का कबूलनामा
अब्दाला ने आगे कहा, "आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित किसी और धर्म के लोग नहीं बल्कि खुद मुस्लिम ही हैं। इस्लाम शांतिप्रिय मजहब है और मुस्लिम अमन-शांति चाहते हैं, लेकिन कुछ संगठन ऐसा नहीं चाहते और वो इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाते हैं।"
अब्दाला ने भारत की तरफ से इंडोनेशिया गए ऑल-पार्टी डेलिगेशन के सांसदों से भी मुलाकात की। अब्दाला ने कहा, "मैंने भारतीय सांसदों से मुलाकात की और उनसे कहा कि इंडोनेशिया के इतिहास की सबसे गहरी भूगर्भीय लेयर भारत के इतिहास और सभ्यता से ही जुड़ी है। इसलिए भारत और इंडोनेशिया को लोगों के बीच सहयोग के आधार पर भी जुड़ना चाहिए।"
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह हुआ पाकिस्तान में रैली में शामिल, भारत के खिलाफ उगला जहर
Updated on:
30 May 2025 03:17 pm
Published on:
30 May 2025 03:17 pm
