LPG Tanker Attack: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे तेल टैंकरों को निशाना बनाने और रोकने का दावा किया है। ईरान की IRGC नेवी ने कहा कि उसने LPG टैंकर 'NV सनशाइन' पर हमला किया, क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एक 'अनधिकृत रास्ते' से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इस हमले से टैंकर के इंजन रूम और प्रोपल्शन सिस्टम में भीषण आग लग गई। IRGC ने चेतावनी दी कि अमेरिका का साथ देने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे और अनधिकृत रास्तों का इस्तेमाल करने वाले जहाजों का पीछा किया जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी, सिर्फ होर्मुज जलडमरूमध्य में ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में।