31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मांगी मुनीर और शरीफ ने मदद

India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते विवाद के बीच पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मदद मांगी है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 May 2025, 3:20 PM IST

imran-khan

imran-khan

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की वजह से भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोंष लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर इसका आरोप लगाया है। ऐसे में पाकिस्तान में इस बात का डर है कि कहीं भारत इस हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान पर हमला न कर दे। भारत के डर से पाकिस्तानी सेना और सरकार काफी चिंता में हैं। सेना के चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) तो कुछ दिन के लिए गायब भी हो गए थे। पाकिस्तान की जनता में भी डर का माहौल है और साथ ही सेना और सरकार के प्रति असंतोष भी बढ़ रहा है। इसी बीच मुनीर और पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम से मदद मांगी है।

मुनीर और शरीफ को किससे चाहिए मदद?

सूत्रों के अनुसार मुनीर और शरीफ ने 4 पूर्व सैन्य अधिकारियों को जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान (Imran Khan) के पास भेजा है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि मुनीर और शरीफ को इमरान से क्या मदद चाहिए? दरअसल इमरान की पीटीआई पार्टी के सदस्य और कार्यकर्ता सिंध प्रांत में मुनीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुनीर और शरीफ चाहते हैं कि ये प्रदर्शन रुक जाए, जिससे सिंध प्रांत में माहौल और न बिगड़े। इसी वजह से उन्होंने इमरान से मदद मांगी है और कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्तों से इन विरोध प्रदर्शनों को बंद करने के लिए कहे।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल में हुआ रेप! लीक मेडिकल रिपोर्ट से मचा हंगामा

क्या इमरान करेंगे मदद?

इमरान इस मामले में मुनीर और शरीफ की मदद करेंगे या नहीं, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इमरान या उनकी पार्टी की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़भभकी, कहा – “अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम कर देंगे हमला”

#PahalgamAttackमें अब तक