पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) ने पूरे देश को झकझोर दिया। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में इस्लामिक आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इस आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है और 20 लोग घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जो सऊदी अरब (Saudi Arabia) के दौरे पर गए थे, बीच में ही इसे छोड़कर वापस भारत (India) लौट आए हैं। आज सुबह देश लौटने के बाद पीएम मोदी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) के साथ आतंकी हमले के मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग भी की। सऊदी अरब से भारत लौटने के दौरान पीएम मोदी ने दूसरे रास्ते का इस्तेमाल किया।