पहलगाम में हुआ आतंकी हमला (Pahalgam Terrorist Attack) पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को इस्लामिक आतंकियों ने कत्लेआम मचाते हुए पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए कहा और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वो हिंदू हैं, तो ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है और 20 लोग घायल हो गए हैं। हिंदू पर्यटकों पर हुए इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी द रेसिस्टेन्स फ्रंट (The Resistance Front - TRF) ने ली है, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़ा आतंकी संगठन है। इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लश्कर के एक कमांडर ने खुलेआम जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कत्लेआम मचाने की धमकी दी थी।