Saudi Prince Turki al-Faisal : सऊदी अरब ने इजरायल-गाजा युद्ध पर अपना रुख साफ कर दिया है। गाजा के प्रिंस तुर्की अल-फैसल ने इस मुद्दे पर हमास, इजरायल और पश्चिमी देश तीनों की आलोचना की है। विशेष रूप से, उन्होंने फिलिस्तीनियों को भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तरह अहिंसक संग्राम के मार्ग पर चलने का आग्रह किया। अमरीका की राइस यूनिवर्सिटी में बोलते हुए उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा, जन प्रतिरोध और नागरिक अवज्ञा के जरिए भारत ने मजबूत ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंका। इसी तरह पूर्वी यूरोप के लोगों ने भी सोवियत साम्राज्य से मुक्ति हासिल कर ली। पूर्व खुफिया प्रमुख और अमरीका में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत प्रिंस तुर्की अल फैसल ने कहा कि इस संघर्ष में कोई नायक नहीं हैं, केवल पीड़ित हैं।