26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) के भारत प्रत्यर्पण में कामयाबी मिल गई है। तहव्वुर लंबे समय तक अमेरिका (United States Of America) की जेल में बंद रहा, लेकिन अब आखिरकार भारत सरकार की काफी कोशिशों के चलते तहव्वुर के प्रत्यर्पण (Tahawwur Rana Extradition) में कामयाबी मिली है। तहव्वुर को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम स्पेशल विमान से भारत ला रही है। भारत लाने के बाद तहव्वुर को एनआईए (NIA) के मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहाँ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनआईए मुख्यालय में तहव्वुर से पूछताछ की जाएगी। तहव्वुर को भारत लाने से पहले ही पाकिस्तान (Pakistan) की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।