3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन की सेना का हूती विद्रोहियों पर भीषण हमला; 24 घंटे में 474 एयरस्ट्राइक, 1,540 लड़ाके हताहत और 216 वाहन तबाह

Houthis-Yemen Forces Conflict: यमन की सेना ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में अलग-अलग मोर्चों पर हूती विद्रोहियों के खिलाफ 474 हवाई हमले और ऑपरेशन किए गए। दावा है कि इन कार्रवाइयों में 1,540 हुति लड़ाके मारे गए या घायल हुए, जबकि 216 सैन्य वाहन और अन्य सैन्य क्षमताओं को नष्ट या निष्क्रिय किया गया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 03, 2026

Yemen forces strike Houthis positions

हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर यमन की सेना ने किए हमले (File Photo)

Yemen-Houthi Conflict: यमन की सेना ने ईरान समर्थित हुति विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यमनी सेना के अनुसार, 24 घंटों के दौरान अलग-अलग मोर्चों पर कुल 474 सटीक हवाई हमले और ऑपरेशन किए गए। इन हमलों में 1540 हूती लड़ाके या तो मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना ने दावा किया कि सबसे ज्यादा नुकसान ताइज प्रांत के मोर्चे पर हुआ, जहां हूती लड़ाकों की आगे बढ़ने वाली टुकड़ियों की कमर तोड़ दी गई।

फाइटर जेट, ड्रोन और रॉकेट से 474 ठिकानों पर सटीक हमले

सशस्त्र बलों के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल माजिद अल-नुजैली ने बताया कि इन ऑपरेशनों में फाइटर जेट, ड्रोन, तोपें और रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। उनके अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई में होदेइदाह के दक्षिण और तटीय इलाकों से लेकर कत्ताफ, अल-जौफ, मारिब, अल-बैदा, लाहिज, सना और सादा तक के सक्रिय मोर्चे शामिल थे, जिसमें मुख्य फोकस ताइज प्रांत पर रखा गया था।

216 सैन्य वाहन तबाह, ताइज में घुसपैठ नाकाम

ब्रिगेडियर जनरल माजिद अल-नुजैली के अनुसार, सेना ने हूती लड़ाकों के जमावड़े, सैन्य काफिलों, कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों और हथियारों के जखीरे को निशाना बनाया। इस 24 घंटे के ऑपरेशन के दौरान 1540 लड़ाकों को हताहत करने के अलावा, 216 हूती सैन्य वाहनों और रणनीतिक उपकरणों को पूरी तरह से नष्ट या बेकार कर दिया गया। सेना ने साफ किया है कि ताइज मोर्चे पर हूती विद्रोहियों द्वारा किसी भी जमीनी बढ़त या घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया।

ताइज के 10 इलाकों में 71 सटीक हमले

एक अलग बयान में, सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अकेले ताइज प्रांत में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर 71 सटीक हमले किए गए। इन हमलों में अल-अक्रुद, समीर, अल-अहकोम, अल-अकबुश, जबल रसीन, जबल जरदाद, बनी उमर, बनी बकरी, अल-कौश और अल-अथवार जैसे रणनीतिक पहाड़ी और मैदानी इलाकों को निशाना बनाया गया।

सेना का दावा है कि इन ऑपरेशन्स के दौरान कई ट्रांसपोर्ट और सपोर्ट गाड़ियां नष्ट कर दी गईं और कई हूती लड़ाकों को मार गिराया गया। बयान में कहा गया कि इन कार्रवाइयों से हूती विद्रोहियों की लड़ाई जारी रखने की क्षमता पर असर पड़ा। यमन की सेना ने कहा कि वे अपने सैन्य ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं और ताइज को हूती नियंत्रण में जाने से रोकने का दावा किया और कहा कि ताइज में हालात बदलने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।