भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "जब से आप ने सत्ता संभाली है तब से प्रदूषण की यही स्थिति है। दिल्लीवासियों की उम्र 10 से 12 साल कम हो गई है। यह आप की जिम्मेदारी है, लेकिन वे भ्रष्टाचार पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनके सभी प्रयास ये पता लगाने में लगे हैं कि दिल्ली को कैसे लूटें। दिल्ली को अब डबल इंजन सरकार की जरूरत है। केवल बीजेपी ही प्रदूषण कम कर सकती है। आप 10 साल से सत्ता में है, फिर भी वे दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं। अगर बीजेपी सत्ता आए तो हम 2 साल के अंदर ही प्रदूषण को प्रदूषण कम कर देंगे।"