आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के लिए इस समय देश में हर आम और खास दुआ कर रहा है। राजनैतिक कार्यालय, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरिजाघर तक अटल जी के लिए दुआओं का दौर जारी है। भारतीय राजनीति में इस लोकप्रियता और सम्मान को छूने वाला कोई दूसरा राजनेता दूर दूर तक नहीं दिखता है। हो भी क्यों न, अटल जी हैं ही इतने खास। बाल्य अवस्था से ही वह असाधारण रहे। जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना भी नहीं सीख पाते उस उम्र में अटल जी का वास्ता अंग्रेज सैनिकों से पड़ा था।