इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव का भ्रमण किया। बटेश्वर मंदिर गए। वहां यमुना में स्नान किया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी स्नान किया। गांव के लोग आज भी अटल बिहारी वाजपेयी की यह सदाशयता भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांव आकर उन्होंने यह कतई प्रदर्शित नहीं होने दिया कि प्रधानमंत्री आया है। वे सामान्य जन की तरह सबसे व्यवहार कर रहे थे। ऐसे अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नही रहे हैं, यह विश्वास नहीं होता है।