2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजीविका एवं कौशल विकास से ऐसे आगे बढ़ रही हैं ये महिलाएं

समूह की महिलाओं ने अपने बारे में तथा अपने समूह के बारे में सफलता की कहानी बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 May 2018, 8:47 AM IST

Skill Development

Skill Development

आगरा। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौरव दयाल के निर्देशानुसार विकास खण्ड शमसाबाद में आजीविका एवं कौशल विकास दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 500 समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समूह की महिलाओं ने अपने बारे में तथा अपने समूह के बारे में सफलता की कहानी बताई।

ये भी पढ़ें - 8 मई को तूफान फिर मचा सकता है तबाही, इसके लिए ये अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुचाएंगे सूचना

ये रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल एवं प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश यादव, बैंकर्स एवं अन्य विभाग के लोगों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के अन्तर्गत समूह सदस्यों से चर्चा की एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सांसद द्वारा समूह के सदस्यों को एक करोेड़ ग्यारह लाख पच्चीस हजार रूपये का चैक प्रदत्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि जनपद में योजना अन्तर्गत कार्य प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें - तूफान के बाद जिन गांव में विद्युत व्यवस्था है ध्वस्त, वहां अब पानी पहुंचाने के लिए इस तरह जुटा प्रशासन

4186 समूह हुए गठित
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम भाल चन्द त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कुल 4186 समूह गठित हो चुके हैं तथा 2635 समूहों को 15 हजार रुपये प्रति समूह रिवाल्विंग फण्ड तथा 1274 समूहों को रूपये 01 लाख 10 हजार प्रति समूह सीआईएफ दिया जा चुका है। इस अवसर पर एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबन्धक रविशंकर औदित्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - आंधी तूफान का खतरा बरकरार, अब आठ मई का अलर्ट और एडवाइजरी जारी

ये भी पढ़ें - अलर्ट के बीच टूंडला में जोरदार तूफान, दीवार गिरने से दो जानवरों की मौत, बिजली के कई पोल टूटे

ये भी पढ़ें - ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा तो केवल आगरा में, जेवर में नहीं, जानिए नई बात

ये भी पढ़ें - जुए और सट्टे को लेकर डीएम-एसएसपी ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश