मंत्रिपरिषद के फैसले के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि योगी सरकार हर किसी के लिए काम कर रही है। सबका साथ-सबका विकास नारा सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के लिए धनराशि दी जा रही है, वे खराब हालत में थीं और पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया था। भाजपा की पहली सरकार है, जो जनाकांक्षाओं के अनुसार काम कर रही है। सही मायने में यह भारतीय जनता की सरकार है। आप देखेंगे कि हर सड़क उच्चगुणवत्ता की बनेगी।