29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

anasagar lake ajmer: खोले आनासागर चैनल के चैनल गेट

दो गेट से पानी ओवर फ्लो हो रहा है। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Aug 2019, 12:07 PM IST

anasagar lake ajmer

anasagar lake ajmer

अजमेर. ताबड़तोड़ बरसात से आनासागर झील (anasagar lake ajmer ) में जलस्तर बढऩे पर सिंचाई विभाग ने शनिवार को इसके चैनल गेट खोल दिए। चैनल गेट से पानी उफन पड़ा। जिला प्रशासन आनासागर का गेज 13 फीट तक बनाए रखेगा। इसके अतिरिक्त पानी को चैनल गेट (channel gate) के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।

read more: Rain in ajmer: दरगाह संपर्क सडक़ पर गिरा पहाड़, रास्ता बंद
शहर में शुक्रवार शाम से शुरु हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इससे आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका जलस्तर (water level) बढकऱ 14 फीट 11 इंच हो गया। चारों चैनल गेट से पानी तेज रफ्तार (speedy water) से छलकना शुरू हो गया था। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा (collector ajmer) के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम ने दो चैनल गेट खोल दिए। जबकि दो गेट से पानी ओवर फ्लो (water over flow) हो रहा है। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है।

read more: Heavy rain in ajmer: अजमेर में लगातार बरसात, सब जगह पानी ही पानी

यूं निकलता है झील का पानी

झील के चैनल गेट से निकल कर पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब (khanpura), पीसांगन (pisangan) और गोविंदगढ़ बांध (govind garh )तक जाता है। प्रशासन पानी छोडऩे से पहले इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी (alert) जारी की है। मालूम हो कि आनासागर के गेट 28 जुलाई, 2 अगस्त को भी खोले गए थे।

read more: Rain in ajmer: 14 घंटे से लगातार बरसात, अजमेर में पानी ही पानी