29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता को भेजा बेटी का अश्लील वीडियो, आहत पिता ने उठाया ऐसा कदम

Crime Rajasthan: अजमेर जिले में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लडक़ी के पिता को भेज दिया गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 20 Aug 2019, 8:19 AM IST

rape1-1-4.jpg

युवती से बलात्कार

अजमेर। अजमेर जिले में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लडक़ी के पिता को भेज दिया गया। जिससे आहत पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। नाबालिग लडक़ी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में आदर्शनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी का मेडिकल करवाया।

पिता को भेजा बेटी अश्लील वीडिया
उपनिरीक्षक बालूराम चौधरी ने बताया ने बताया कि 16 अगस्त को पीडि़ता के परिजन ने रिपोर्ट दी कि बड़लिया के रामदेव मंदिर के पास भोनाड़ा का बाडिय़ा निवासी जीवराज पुत्र छोटू सिंह रावत व उसके दो साथी ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की धमकी देते हुए लगातार ब्लैकमेल ( Blackmail ) कर रहे थे। पीडि़ता ने आरोपियों की बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया। आरोपियों ने वीडियो उसके पिता को भी भेज दिया। जिसके बाद दुखी पीडि़ता के पिता ने जीवराज और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दी।

Read More : गुजरात सहित चार राज्यों में आतंकी हमले का अलर्ट, प्रदेश की सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, पीडि़ता के सम्मान को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फै लाने और साइबर क्राइम में आईटी एक्ट 67 बी में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई चौधरी ने बताया कि आरोपी के दो साथियों की प्रकरण में कितनी लिप्तता है, उनका कितना अपराध बनता है। उसकी पड़ताल की जा रही है। अनुसंधान के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More : कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम, अब विभाग ने दिए ऐसे संकेत

Read More : 15 दिसंबर तक भाजपा को चुनना होगा पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष, संगठन चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे गहलोत

Read More : राखी बंधवाने की लिए ही चलती रही भाई की सांसे, बहन के राखी बांधते ही टूट गई जीवन की डोर