29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत लाइन का तार टूटा, चार भैंसों की मौत

केसरपुरा में 11 हजार विद्युत लाइन (power line) का तार टूटने से और करंट(Current news) की चपेट में आने से चार भैंसों (buffaloes) की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 14 Dec 2019, 1:09 PM IST

विद्युत लाइन का तार टूटा, चार भैंसों की मौत

विद्युत लाइन का तार टूटा, चार भैंसों की मौत

सराधना. केसरपुरा में 11 हजार विद्युत लाइन (power line) का तार टूटने से और करंट(Current news) की चपेट में आने से चार भैंसों (buffaloes) की मौत हो गई। इनमें से 2 भैंस प्रेम सिंह पुत्र धन्ना सिंह, एक भैंस सरवन सिंह पुत्र धन्ना सिंह तथा एक भैंस पूरण सिंह पुत्र धन्ना सिंह की थी।

Read More: बिजली चोरी पकडऩे गई टीम से मारपीट

भैंसों के करंट लगने की सूचना (Information)मिलते ही सरपंच शक्ति सिंह रावत ने उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी को सूचना दी। थाना मांगलियावास, विद्युत निगम सराधना एईएन महेश चौहान, चिकित्सा अधिकारी मुकेश गुर्जर को मौके पर बुलाया। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। सरपंच रावत ने निगम से मुआवजा दिलाने का विश्वास दिलाया। भैंसों का मौके पर ही पोस्टमार्टम (postmartam )करवाया गया।

Read More: Ajmer News: Urban tax के लिए डिफाल्टरों पर फोकस

यह भी पढ़े : सेंदरिया में लगी रात्रि चौपाल

अजमेर. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार शाम श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेंदरिया में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि मौसमी बीमारियों के मद्देनजर अलर्ट पर रहे। ग्रामीण चिकित्सालयों में स्टाफ एवं दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

Read More: Smart city ajmer : प्रसिद्ध खाद्य व्यंजन मिलेंगे एक छत के नीचे

ग्राम पंचायत क्षेत्र में जितने भी सरकारी कार्यालय हैं, वहां सभी समय पर उपस्थिति देवें। ग्रामीणों की समस्याओं को राज सम्पर्क पर दर्ज कर प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए। इस दौरान उपखंड अधिकारी अर्तिका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read More: नगर निगम ने गौरव पथ से ध्वस्त किया अतिक्रमण