
anasagar lake water flows
अजमेर. आनासागर झील(anasagar lake) से पानी की निकासी जारी है। इसका गेज 15 फीट से नीचे नहीं उतरा है। इसके चलते सिंचाई विभाग (irrigation dept) ने दोनों चैनल गेट डेढ़ फीट तक खोल दिए हैं। इससे पानी ज्यादा तेजी से निकल रहा है।
पिछले तीन दिन में हुई ताबड़तोड़ बरसात (heavy rain in ajmer) से आनासागर झील का जलस्तर 15 फीट से ज्यादा पहुंच गया है। जिला कलक्टर (ajmer collector) के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दो चैनल गेट खोल दिए हैं। इनसे रविवार को भी पानी निकलता (water flows) रहा। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। अभी भी दो फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।
निकल रहा है पानी
एस्केप चैनल (escape channel)से निकल कर पानी सुभाष उद्यान के सामने नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंच रहा है। यहां से यह खानपुरा तालाब (khanpura pond) , पीसांगन (pisangan)और गोविंदगढ़ (govindgarh) बांध तक जा पहुंचा है।
इस बार कब-कब खुले चैनल गेट
7 जुलाई- गेज 14 फीट
2 अगस्त-गेज 15 फीट 11 इंच
17 अगस्त-गेज 15 फीट
5 सितंबर-गेज 15 फीट 6 इंच
निचले इलाकों में भरा पानी
बरसात से शहर के निचले और अंदरूनी इलाकों में घरों, गलियों और सडक़ों पर पानी भर (rain water) गया। पुरानी मंडी से उफनते पानी (water on roads) ने कचहरी रोड को दरिया बना दिया। अंधेरी पुलिया और तोपदड़ा पुलिया में भी पानी बहता रहा। श्रीनगर रोड, प्रकाश रोड नगरा, सुनहरी कॉलोनी, बिहारी गंज, जादूघर, मेयो गल्र्स कॉलेज इलाके में भी पानी भर गया।
यहां भी भरा है पानी
पुलिस लाइंस, वैशाली नगर, एमपीएस स्कूल, पंचशील, जयपुर रोड पर भूणाबाय के आसपास सडक़ पर गहरे गड्ढों में पानी भरा भरा हुआ है। काजी का नाला, आंतेड़ का नाला, जवाहर नाडी, लोहागल-शास्त्री नगर की पहाड़ी क्षेत्रों के नालों में पानी बहता रहा। इसे आनासागर (anasagar) झील में पानी की आवक जारी है।
औसत से 305.2 मिलीमीटर ज्यादा बारिश
शहर की औसत बारिश 550 मिलीमीटर मानी जाती है। मौसम विभाग (meteriological dept) के अनुसार शहर में अब तक 855.2 मिलीमीटर बारिश (rain in ajmer) हो चुकी है। औसत बरसात से 305.2 मिलीमीटर ज्यााद बारिश हो चुकी है। उधर सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में करीब सिंचाई विभाग (irrigation dept) के अनुसार अब तक 900 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।
Published on:
8 Sep 2019, 1:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.