30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात 8 बजे बाद करते थे गंदा काम, चढ़े पुलिस के हत्थे

प्लास्टिक की बाल्टियों-छोटे कंटेनर में रखकर चोरी-छिपे शराब उपलब्ध कराई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Nov 2019, 4:58 PM IST

sales liquor

sales liquor

अजमेर.

शहर में शराब का अवैध कारोबार (illegal sales) जारी है। बुधवार को गंज थाना पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को देशी और हथकड़ी शराब (liquor) सहित गिरफ्तार किया।

Read More: RPSC: भरे पुस्तकालयाध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी पद के लिए फार्म

गंज थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस ने तीन जगह (three places) दबिश दी। अजयसर गांव से खेमाराम, बोराज से मिटठू और नागफणी से रवि शर्मा को अवैध शराब सहित गिरफ्तार (arrest) किया गया। खेमाराम और मिटठू सिंह से देशी शराब के 60-60 पव्वे और रवि से हथकड़ी शराब बरामद की गई।

Read More: Theft: आई थी भतीजे के शादी में, नहीं सोचा था होगा ये हाल

रात्रि 8 बजे बाद बेचते हैं शराब

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि पाबंदी (prohibited) के बावजूद तीनों व्यक्ति रात्रि 8 बजे बाद शराब बेचते हैं। इनके खिलाफ आबकारी नियम (excise act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि राज्य सरकार ने रात्रि 8 बजे बाद शराब बेचने (sales of liquor) पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद शहर में शराब की दुकानों में छोटे सुराख-खिड़कियां अथवा प्लास्टिक की बाल्टियों-छोटे कंटेनर में रखकर चोरी-छिपे शराब उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More: 1.92 लाख किसानों को नहीं मिलेगी 16.5 करोड़ की सब्सिडी


पिस्टल की नोक पर दुकान से लूटे 2 लाख कैश और शराब के कार्टन

शहर के जनाना अस्पताल रोड स्थित शराब की दुकान पर बुधवार तडक़े लूटपाट हो गई। नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल की नोक (poistol point) पर पहले दुकानदार को बंधक बनाया। बाद में 2 लाख रुपए कैश और करीब तीन लाख रुपए के शराब के कार्टन ले उड़े। इस मामले में क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज (cctv) भी लिए।
जनाना अस्पताल रोड पर शराब अंग्रेजी-देशी शराब की दुकान है। बुधवार तडक़े करीब 2.30 बजे छह लुटेरे पिकअप लेकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने लोहे के एंगल और सरियों से दुकान का शटर ऊपर किया। अंदर सो रहे सेल्समैन मदनसिंह ने जब आवाज सुनकर हल्ला मचाया तो लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।