31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi ने राजस्थान से बीजेपी के ‘मेगा कैंपेन’ की करी शुरुआत, बोले – भारत से गरीबी खत्म करेंगे

अजमेर । बीजेपी ने अपना प्रमुख अभियान शुरू करने के लिए राजस्थान को ऐसे समय में चुना है जब राज्य में इस साल चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक मेगा रैली के साथ राजस्थान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 31 May 2023, 6:12 PM IST

patrika-news_8.jpg

बीजेपी ने अपना प्रमुख अभियान शुरू करने के लिए राजस्थान को ऐसे समय में चुना है जब राज्य में इस साल चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक मेगा रैली के साथ राजस्थान से एक महीने लंबे भाजपा के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।

मोदी राज्य के अजमेर में मेगा रैली को संबोधित करेंगे। क्योंकि केंद्र में उनकी सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। आपको बता दें कि अजमेर जाने से पहले वह पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर जाएंगे।

यह भी पढ़े-RBSE 5th Result : RBSE कल घोषित करेगा पांचवी का बोर्ड रिजल्ट ,यहां देखिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर हुई विशाल जनसभा में मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे , उन्होंने कहा , गरीबी हटाने का नारा कांग्रेस का बड़ा विश्वासघात है। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। लेकिन बीजेपी सरकार भारत से गरीबी खत्म करने के करीब है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती. कांग्रेस देश के हर नागरिक गरीब, शोषित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग सबको समान भाव से लूटती है। पीएम मोदी ने कहा, देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है, भारत के लोगों का पसीना है।

यह भी पढ़े-राजस्थान में किसकी क्या भूमिका होगी, ये नेतृत्व तय करेगा मैं नहीं : गहलोत

बीजेपी ने अपना प्रमुख अभियान शुरू करने के लिए राजस्थान को ऐसे समय में चुना है जब राज्य में इस साल चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस खेमे में भी अंदरूनी कलह है।

इससे पहले मोदी ने कहा था कि पिछले नौ वर्षों में लिया गया हर निर्णय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए था। अगले 30 दिनों में भाजपा के वरिष्ठ नेता देश भर में 51 रैलियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी ने कहा कि लोकसभा स्तर पर कुल 500 जनसभाएं की जाएंगी। अभियान प्रभारी तरुण चुघ ने कहा, पार्टी के सदस्य पूरे देश में पांच लाख से अधिक परिवारों से जुड़ेंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में लगभग 1,000 परिवारों से जुड़ने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े-Rajasthan Politics : सचिन पायलट का नाम लिए बगैर बोले गहलोत- विश्वास देकर ही भरोसा जीता जाता है

पार्टी ने 543 लोकसभा सीटों को 144 समूहों में विभाजित किया है जिनमें से प्रत्येक में तीन से चार निर्वाचन क्षेत्र हैं। रविवार को मोदी ने विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन किया।

उन्होंने नए भवन को लोकतंत्र का मंदिर बताया और इसके निर्माण में शामिल कुछ श्रमिकों को सम्मानित भी किया। मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने 30 मई, 2019 को दूसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली।