30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police: होटल में रखें जायरीन की पूरी कुंडली, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

पुलिस जाप्ते ने दरगाह बाजार, देहली गेट, नला बाजार, अंदरकोट और आसपास के इलाके में होटल की जांच की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Oct 2019, 8:15 AM IST

police checking

police checking

अजमेर. दरगाह बाजार (dargah bazar) और आसपास के इलाकों में होटल, गेस्ट हाउस और सराय संचालकों को जायरीन की पुख्ता सूचना (information) रखनी होगी। मोबाइल और अन्य जानकारियां इंद्राज करनी होंगी। दरगाह थाना में आयोजित बैठक में पुलिस ने संचालकों को यह निर्देश दिए।

दिवाली, गोवद्र्धन और छठ पूजन को लेकर जिला पुलिस (police) प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। दरगाह बाजार, देहली गेट, नला बाजार, अंदरकोट और आसपास के इलाके में संचालित होटल, गेस्ट हाउस और सराय संचालकों की बैठक हुई। दरगाह थाना (dargah thana) प्रभारी हेमसिंह ने संचालकों को सभी जायरीन के आईडी प्रूफ (id-proof) की जांच करने, मोबाइल (mobile) और जरूरी जानकारियां रजिस्टर (register) में इंद्राज करने के निर्देश दिए है। पुलिस जाप्ते ने दरगाह बाजार, देहली गेट, नला बाजार, अंदरकोट और आसपास के इलाके में होटल की जांच की।

read more: Diwali Festival : आज बाजार में बरसेगी लक्ष्मी, धनतेरस पर होगी खरीददारी

खंगाले रजिस्टर, देखे आईडी प्रूफ
पुलिस ने दरगाह इलाके में छोटे-बड़े होटल में पर्यटकों (toursit)-जायरीन (pilgrims) के आवाजाही के रजिस्टर खंगाले। रजिस्टर में बाहरी लोगों की आवाजाही का समय, डाक के पते, मोबाइल, लैंड लाइन नंबर की जांच की। पुलिस ने होटल में रुके जायरीन और पर्यटकों के आधार कार्ड (adhaar card), पैन कार्ड (PAN Card) अथवा अन्य दस्तावेज भी चेक किए। सर्च अभियान दिवाली त्यौंहार के बाद भी नियमित चलेगा।

read more: सजे बाजार : ऑफर की भरमार, पधारो म्हारे द्वार, ग्राहक ‘सरकार’

स्टेशन-बस स्टैंड पर भी सतर्क
तात्यौंहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन (railway station)और रोडवेज बस स्टैंड पर भी पुलिस की नजर है। जीआरपी स्टेशन पर लगेज स्कैनर, प्लेटफार्म (platform), यात्री प्रतीक्षालय, कैंटीन सहित अन्य जगह की नियमित जांच में जुटी है। बस स्टैंड (roadways bus stand) पर भी सिविल लाइंस थाना पुलिस को नियमित चेकिंग को कहा गया है।

read more: विश्वास पर खरा नहीं उतर रहा एडीए, योजनाओं में न बिजली पहुंची न पानी

पत्रिका कर चुका है स्टिंग
राजस्थान पत्रिका ने पिछले अगस्त में स्वाधीनता दिवस (independance day) से पूर्व रेलवे स्टेशन, दरगाह और पुष्कर में स्टिंग ऑपरेशन किया था। रेलवे स्टेशन में प्रवेश द्वार पर पर्याप्त जांच नहीं होने, लगेज स्कैनर व्यर्थ संचालित होने और आगंतुकों के बेरोक-टोक प्रवेश जैसे खामियां उजागर की गई थी।

read more: पत्रिका देर रात-फुटपाथ पर जगह को लेकर झाड़ू बेचने वाले भिड़े