8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drunken Excise constables: नशे में लडख़ड़ाते नजर आए आबकारी विभाग के आरक्षक-प्रधान आरक्षक, वीडियो वायरल

Drunken Excise constable: आबकारी विभाग के दफ्तर परिसर में नशे में लडख़ड़ाते देख लोगों ने मोबाइल से बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Oct 2024, 9:09 PM IST

Drunken Excise constables

Drunken Excise constables

अंबिकापुर. Drunken Excise constables: संभागीय आबकारी उडऩदस्ता विभाग की टीम की अवैध वसूली करते कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसी बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आबकारी विभाग के आरक्षक व प्रधान आरक्षक शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो (Drunken Excise constables) किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो आबकारी कार्यालय परिसर का बताया जा रहा है।

आबकारी विभाग की उडऩदस्ता टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर दफ्तर परिसर में लौटी थी। इस दौरान उन्होंने सरकारी बोलेरो वाहन वहां खड़ा किया। वे जब वाहन से उतरे तो लडख़ड़ाते हुए दिखाई दिए।

वे ठीक से न बोल पा रहे थे और न ही खड़े हो पा रहे थे। इसका वीडियो (Drunken Excise constables) वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये तीनों कर्मचारी नशे की हालत में हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking news: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के छात्र की घुनघुट्टा नदी में डूबकर मौत, दूसरे छात्र को दोस्तों ने बचाया

Drunken Excise constables: कैमरे से नजर छिपाते रहे कर्मचारी

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल (Drunken Excise constables) हो रहा है, उसमें एक आरक्षक मोबाइल का कैमरा देख बचते नजर आया। जबकि अन्य कर्मचारी बोलेरो के भीतर नशे में धुत दिखा।

इसके अलावा एक अन्य आरक्षक भी नशे में नजर आया। शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।