3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NAAC: संभाग के सबसे बड़े कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची नैक टीम, रिपोर्ट के आधार पर तय होगा ग्रेड

NAAC: महाविद्यालय प्रबंधन ने कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्य एवं अन्य विवरण प्रजेंटेशन के माध्यम से किया गया प्रस्तुत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Jan 2025, 4:15 PM IST

NAAC

NAAC team in PG college Ambikapur

अंबिकापुर. संभाग के सबसे बड़े कॉलेज राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर का 22 जनवरी को नेशनल असेसमेंट एण्ड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) (NAAC) की टीम द्वारा निरीक्षण प्रारंभ किया गया। अम्बिकापुर पहुंचने पर नैक पीयर टीम के चेयरपर्सन डॉ.बीआर दुग्गर कुलपति जैन विश्वभारती इंस्टीट्यूट राजस्थान, मेम्बर को-आर्डिनेटर डॉ. विश्वनाथ कैलाश मंगलगंगोत्री कर्नाटक व डॉ. थंगवेल रूक्मनमादन पासकुट्टी, तामिलनाडु का स्वागत किया गया।

टीम (NAAC) का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अपर संचालक सरगुजा संभाग प्रो.रिजवान उल्ला, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, स्वशासी प्रकोष्ठ के नियंत्रक डॉ.आरके मिश्रा, स्टीयरिंग कमेटी के संयोजक, डॉ.एसएन पाण्डेय, सदस्य डॉ. कामिनी व आईक्यूएसी के सदस्य विनीत गुप्त द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के गेट पर प्राचार्य एवं आईक्यूएसी समन्वयक एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा नैक टीम की अगवानी की गई। फिर एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर तथा विद्यार्थी सरगुजा की संस्कृति शैली में अभिनंदन करते हुए टीम को महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक ले गए।

स्वागत की औपचारिकाओं के बाद नैक दल (NAAC) के तीनों सदस्यों द्वारा महाविद्यालय के गार्डन में पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय के पूर्व छात्र जो शहीद हो गए, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें: Kidnapping case: शादी करने 1.44 लाख में खरीदी 3 लड़कियां, रेलवे स्टेशन से तीनों भाग निकलीं तो 2 युवकों का कर लिया अपहरण, एमपी से 6 गिरफ्तार

NAAC: प्राचार्य द्वारा दिया गया प्रजेंटेशन

महाविद्यालय के निरीक्षण के प्रथम चरण में प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध समस्त सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्य एवं अन्य विवरण प्रजेंटेशन (NAAC) के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विभागों का प्रेजेंटेशन हुआ साथ ही आईक्यूएसी ने भी अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें: Drunken teacher video viral: शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वायरल हो रहा है ये वीडियो, डीईओ बोले- जांच करो

टीम ने शोध अध्ययन केंद्रों का किया निरीक्षण

नैक टीम (NAAC) ने महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्र, पूर्व छात्र एवं अभिभावकों के साथ बैठक की। इसके बाद शोध अध्ययन केन्द्रों, एनसीसी, एनएसएस इत्यादि सभी विभागों का निरीक्षण किया।

शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ के साथ भी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । प्रथम दिवस के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। 23 जनवरी को टीम महाविद्यालय के शेष गतिविधियों का निरीक्षण कर रही है।