
साओ पाउलो। बीते हफ्ते अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्यूनीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने पर ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमेर ने चिंता जाहिर की है। माइकल टेमेर ने चिंता जताते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्यूमीनियम पर अत्याधिक टैरिफ लगाने के उनके फैसले पर उनसे बात करेंगे।
सोनम कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप को बोला मूर्ख, कहा- उन्हें हमसे सीखना चाहिए
सूत्रों के अनुसार, साओ पाउलो में लैटिन अमेरिकी विश्व आर्थिक मंच की शुरुआत के मौके पर टेमेर ने कहा कि स्टील मुद्दा वास्तव में चिंताजनक है। टेमेर ने कहा, "हमें स्पष्ट रूप से इस विषय को बहुत ही सावधानी से हल करना चाहिए। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप संबंधित देशों के संदेश को समझेंगे।"
स्टील पर 25 तो एल्यूमीनियम पर 10 प्रतिशत टैरिफ
आपको बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में स्टील के आयात पर 25 फीसदी और एल्यूमीनियम पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद मेक्सिको, कनाडा और ब्राजील समेत अमेरिका के मुख्य व्यापार साझेदारों ने विरोध शुरू कर दिया है। ट्रंप ने आठ मार्च को कार्यकारिणी के दो आदेशों पर हस्ताक्षर किए जिसके साथ ही स्टील पर आयात शुल्क 25 फीसदी और अल्युमीनियम पर 10 फीसदी लगेगा। अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिक पार्टी के 100 सदस्यों की ओर से आपत्ति जताने के बाद भी इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए गए। कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने एक पत्र में ट्रंप से आयात शुल्क में कटौती की संभावनाओं की मांग की।
video : Breaking news हिलेरी क्लिंटन के हाथ में मोच, जोधपुर में बांधा कच्चा प्लास्टर
Published on:
15 Mar 2018 05:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
