4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल के मैदान में खेल रहे थे बच्चे, अचानक एक महिला चाकू से करने लगी हमला, 14 घायल

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
2 min read
Google source verification
14 Kids injured after a women attack in kindergartan in china

स्कूल के मैदान में खेल रहे थे बच्चें, अचानक एक महिला चाकू से करने लगी हमला, 14 घायल

बीजिंग। चीन के पश्चिमी शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल वहां के चोगकिंग में एक किंडरगार्टन में एक महिला ने बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 14 बच्चों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आरोपी महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है।

मैदान में खेल रहे बच्चों पर किया हमला

रिपोर्ट के अनुसार, एक 39 वर्षीय महिला बनान जिले के एक स्कूल परिसर में अचानक आ घुसी। उस वक्त बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी उसने मासूमों पर वार करना शुरू कर दिया। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस हमले के पीछे के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें:- पिचाई ने माना कंपनी को मिली हैं यौन उत्पीड़न की शिकायतें, अब तक 48 कर्मचारियों को बाहर निकाला

घटनास्थल से गिरफ्तार हुई महिला

जानकारी के मुताबिक महिला का उपनाम लियु है। उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि हमले में दो बच्चों की जान भी चली गई। लेकिन पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को भी अफवाहों के प्रसार से बचने का आग्रह किया।

इस तरह की कई वारदातें आ रही हैं सामने

फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि घायल बच्चों की हालत आखिर कैसी है। बता दें कि चीन में पिछले कई वर्षों में इस तरह की वारदातें देखने को मिल रही हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ऐसे हमलों के वे लोग ही जिम्मेदार पाए गए हैं जो या तो मानसिक रूप से बीमार हैं या जिनकी कई सारी शिकायतें होती हैं।

ये भी पढ़ें:- ईरान पर 5 नवंबर से फिर लागू होंगे अमरीकी प्रतिबंध, ट्रंप ने नए कानून पर भी किए हस्ताक्षर