11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलेशिया की जनता ने विश्व के सामने पेश की मिसाल, कर्ज कम करने के लिए आई सामने

मलेशिया की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए देश की जनता आगे आई है। सरकार के खजाने को भरने के लिए जनता ने फंड देना शुरु भी कर दिया है।
2 min read
Google source verification
debt

मलेशिया की जनता ने विश्व के सामने पेश की मिसाल, कर्ज कम करने के लिए आई सामने

कुआलालंपुरः मलेशिया की जनता ने विश्व समुदाय के सामने एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। देश का कर्ज कम करने के लिए जनता सामने आई है। मलेशिया के वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश पर 19 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। जब लोगों को यह पता चला तो वे स्वेच्छा से सरकार को दान देने के लिए आगे आए हैं। वित्त मंत्री लिम गुआन इंग ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से बहुत प्यार करती है। इसलिए लोग देश का कर्ज कम करने के लिए खुद आगे आए हैं। देश को कर्ज से उबारने के लिए बनाए गए ‘मलेशिया होप फंड’ पिछले 24 घंटे के अंदर ही करीब 2 मिलियन डॉलर जमा हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः मलेशिया के नए प्रधानमंत्रीः 92 साल के महातिर मोहम्मद छठी बार बनेंगे पीएम
ऐसे हुआ देश पर कर्ज
दरअसल मलेशिया में महातिर से पहले नजीब रजाक के नेतृत्व की सरकार थी। आरोप है कि नजीब रजाक के लंबे नेतृत्व में एक के बाद एक कई घोटाले हुए जिससे देश की आर्थिक स्थिति खराब होती चली गई। सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश पर इस समय 19 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। जबकि पूरे देश की इकोनॉमी 20 लाख करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों से मलेशिया की आर्थिक स्थिति को समझा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः मलेशिया: भ्रष्टाचार के मामले फंसे पूर्व पीएम नजीब रजाक, छापेमारी में 2.9 करोड़ डॉलर बरामद

महातिर मोहम्‍मद ने दिया देश को भरोसा
दुनिया के सबसे बुजर्ग प्रधानमंत्री में शुमार महातिर मोहम्मद ने अभी हाल में ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया है कि वे भ्रष्टाचार के सभी रुपए देश में वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कर देश की आर्थिक स्थिति खराब करने वालों को छो़ड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि देश में 250 बिलियन डॉलर को वे लाकर ही दम लेंगे।