बताया जा रहा है कि यह उसके अपने खर्चों पर लगाम लगाने के अभियान का एक हिस्सा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी के मुताबिक- प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि- ‘यह फैसला लिया गया है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, सीनेट चेयरमैन, नेशनल असेंबली के स्पीकर और मुख्यमंत्री क्लब/बिजनेस श्रेणी में ही यात्रा करेंगे।’