
भोपाल। 30 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, क्या खुशखबरी मिलेगी, कॅरियर के लिए कैसा रहेगा यह दिन...अगर आपकी राशियां तुला, वृश्चिक धनु, मकर, कुंभ और मीन है, तो यहां पढ़ें आपका आज का राशिफल। पंचांगकर्ता ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास यहां आपको बता रहे हैं कैसा रहने वाला है आपका शुक्रवार या 30 दिसंबर का दिन...
तुला-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती हे। किसी खास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा हो सकती है। परमार्थ के कार्य में समय व्यतीत होगा
वृश्चिक-पैतृक संपत्ति का निपटारा टलता नजर आएगा। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। खुश खबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहें, लाभ होगा।
धनु-जरूरी कार्य आज हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।
मकर-अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे! समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधी कोई तकलीफ हो सकती हे।
कुंभ-सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
मीन-दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं। वही आपको नुकसान दे सकता है। सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा टालें।
Updated on:
29 Dec 2022, 5:01 PM IST
Published on:
29 Dec 2022, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.