26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक के हाथ में फटा मोबाइल, कैमरे में कैद हुआ भयावह हादसे का Live Video

-युवक के हाथ में फटा मोबाइल फोन-CCTV कैमरे में कैद हुई घटना-लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Aug 2022, 5:10 PM IST

News

युवक के हाथ में फटा मोबाइल, कैमरे में कैद हुआ भयावह हादसे का Live Video

बालाघाट. जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी में एक मोबाइल दुकान में रखा हुआ मोबाइल अचानक युवक के हाथ में फट गया। गनीमत रही कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई और जैसे ही मोबाईल फोन फटा युवक ने मोबाइल को फेंक दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। मोबाइल फटने से वहां मौजूद अन्य लोग भी सहम गए।


जानकारी के अनुसार ग्राम कनकी में बंटी लिल्हारे की मोबाइल दुकान है, जो कि मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता है। बंटी के अनुसार उसे कस्टमर का कॉल आया कि, मोबाइल की बैटरी चेंज करना है। उसने जैसे ही मोबाइल की बैटरी निकाली, वैसे ही मोबाइल फोन फट गया और उसने तुरंत मोबाइल को फेंक दिया। जिस वजह से कोई बड़ी घटना घटित नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें- एक्शन में महापौर : विभाग में अचानक पहुंचे तो खाली पड़ी थीं कुर्सियां, फिर इस तरह लगी अधिकारियों का क्लास, VIDEO


CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

दुकानदार बंटी लिल्हारे ने बताया कि, इस दौरान मौके पर खड़े अन्य लोग भी इस घटना से सहम गए। महज 15 सेकंड का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी का भी मोबाइल की बैटरी फूल गई है तो तुरंत किसी मोबाइल दुकान में जाकर उसे चेक कराएं और दुर्घटना से बचें।

यह भी पढ़ें- खुद से चार गुना बड़ी गाय को जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, देखें कैसे करता है शिकार

यह भी पढ़ें- जंगली सियार को निगल गया विशालकाय अजगर, देखें रेस्क्यू का Live Video