पुलिस जांच में पता चला कि, शनिवार शाम को दोनों दोस्त बरबटपुर पुल गए थे। पुल के नीचे उन्होंने बाइक खड़ी की और पुल पर जाकर फोटोग्राफी करने लगे। उनके पास मोबाइल फोन के साथ-साथ कैमरा भी था। यहां दोनों मोबाइल और कैमरे से फोटोग्राफी में इतने मशगूल हो गए कि, उन्हें ये अहसास तक नहीं हुआ कि, जिस ट्रेक पर वो फोटोशूट कर रहे थे उसी पर ट्रेन आ रही है। इसी दौरान दोनों वहां से गुजरी दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आए मुनील का सिर धड़ से अलग होकर पुल से नीचे गिरा, जबकि मुकेश का शरीर ट्रेन की चपेट में पुल से बाहर जा गिरा।