31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे बड़ा भारत बंद करने की तैयारी में जुटी कांग्रेसी, ये है तैयारी

बढ़ती महंगाई के विरोध में 10 सितम्बर को है कांग्रेस का भारत बंद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 8 Sep 2018, 10:51 PM IST

Dr Neelam Mishra

डॉ नीलम मिश्रा

भदोही . यूपी के भदोही के गोपीगंज नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय मे जिलाध्यक्ष डॉ नीलम मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और भ्रष्टाचार के विरोध में पार्टी द्वारा घोषित भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया और जनभावना को देखते हुए राजनैतिक ,सामाजिक व व्यपारिक संगठनो से सहयोग की अपेछा की।
सपा-बसपा गठबंधन को फेल करेगा यह राजनीतिक दल, भाजपा से मांगा साथ

पार्टी कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे श्रीमती मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थो मे लगातर बढोत्तरी व भष्ट्राचार को लेकर दस सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया है। कहा कि महंगाई ने सबकी कमर तोड़ दी है, डीजल पेट्रोल और गैस सिलिडंर के बढते दामो मे आम आदमी की जेब पर बोझ बढा दिया है।

शिवपाल की चाल के बाद समाजवादी पार्टी अब इस स्ट्रेटेजी से बढ़ाएगी अपनी ताकत

जनपद के लोगो से सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद को सफल बनाने का आह्वाहन करते हुए कहा की किसी को परेशानी न हो इस लिए तीन बजे तक ही बंद कराया जा रहा है। सामाजिक राजनितिक ,व्यापारिक संगठनो से सहयोग की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियो के चलते तेल की किमते बढ़ती जा रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किमते कम है।

हिन्दू धर्म का गलत प्रचार कर धर्म बदलवाने के आरो में चार जिलों के 271 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महंगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है, लोगो का जिना मुश्किल हो गया है। कहा कि अपने कार्यकाल मे पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर सरकार 11लाख करोड़ रुपये कमाया है। कहा कि आम जनता परेशान है सरकार तिजोरी भरने मे लगी हुई है। रुप़ये की लगातार गिरते मूल्य पर चिंता जाहिर की कहा कि आम जनता को राहत देने की बजाय केन्द्र और प्रदेश सरकार तरह तरब का हथकंडा अपना कर लोगो को बाटने का काम कर रही है।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया INDIA POST PAYMENTS BANK का उद्घाटन, कहा यह बैंकिंग क्षेत्र में नया आयाम साबित होगा

By Mahesh Jaiswal