छात्र सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 15 से 27 फरवरी तक अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षा-भय और तनाव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श देंगे।