अमरगढ़ क्षेत्र के खजुरी में काछोला रोड पर स्थित एक मकान में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई । जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। रूपा देवी मीणा के मकान में दोपहर बाद अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई । कस्बावासी सुरेश मीणा, रामराज मीणा, अनिल टाक,नंदलाल टाक सहित अन्य ग्रामीणों ने एक मकान की मोटर चला कर आग बुझाने का प्रयास किया । वही आग की सूचना पर जहाजपुर से दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया । अमरगढ़ चौकी में स्टॉप नहीं होने पर शकरगढ़ पुलिस थाने से कांस्टेबल मंगल सिंह को मौके पर भेजा और घटना का मौका मुआयना किया । वहीं आग लगने से मकान में रखी गेहूं की बोरियां, कपड़े व पाच हजार रुपए नगद व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया ।