भोपाल/ दिन ब दिन बिगड़ते वातावरण के हालात और बिगड़ते प्रदूषण स्तर से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी भोपाल में बिगड़ते प्रदूषण स्तर के चलते दमा, खांसी और फैफड़ों की समस्या से कई लोग ग्रस्त हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग अलग अलग डॉक्टरों को दिखाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन एक समय ऐसाआता है, जब हम इन दवाओं के ही गुलाम हो जाते हैं। यानी अगर हम संबंधित दवा का सेवन ना करें, तो हम दौबारा उसी समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। इन तमाम उपचारों को करने के बजाये अगर हम अपनी प्रकृति की परवाह करें, तो खुद इन बीमारियों से बचे रहें साथ ही आने वाली पीड़ियों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का तोहफा दें।