भोपालः मध्य प्रदेश समेत देशभर में सक्रीय हुए मानसून के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब तक औसत से 20 फीसदी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते हमारी लाइफ लाइन माने जाने वाले पानी की साल भर के लिए लगभग पूर्ति हो चुकी है। जहां एक तरफ बारिश का सीज़न अपने आप में एक सुहाना मौसम लेकर आता है, वहीं कई लोगों को बारिश के कारण होने वाली नमी से फंगल इंफेक्शन की परेशानी भी हो जाती है। ये फंगल इंफेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है, जिसकी पीड़ा से व्यक्ति को खासा परेशानी होती है। फंगस पैदा करने वाले बैक्टीरिया आमतौर पर मानसून में तेजी से फैलते हैं। जिससे लोगों को सर में डैंड्रफ, खुजली और एक्जीमा हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, घर में मौजूद चीजों से ही हम कारगर तरीके से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस समस्या से निजात पाने का कारगर तरीका।