26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से निपटने के लिए मंत्रियों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

big responsibility to ministers- कोरोना को नियंत्रित करने के लिए मंत्रियों को दिए प्रभार...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Apr 2021, 12:16 PM IST

Shivraj singh

शिवराज सिंह चौहान।

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना का संकट बढ़ रहा है। इस बीच पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के मंत्रियों को कोरोना से निपटने की अहम जिम्मेदारी (big responsibility to ministers) दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने सभी मंत्रियों को कोरोना नियंत्रण के लिए जिलों का प्रभारी बनाया है। वे अपने-अपने जिलों की मॉनीटरिंग समेत सभी व्यवस्थाओं पर निगाह रखेंगे।

यह भी पढ़ें अगले आदेश तक सरकारी कर्मचारी-अधिकारी नहीं ले पाएंगे छुट्टी

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संकट को देखते हुए सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। कोविड 19 के खात्मे के लिए सरकार ने यह अहम जिम्मेदारी अपने मंत्रियों को दी है। कोरोना प्रभारी मंत्रियों को जिलों में जाकर कोरोन नियंत्रण के लिए काम करना होगा। यह मंत्री जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंदी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। इसके अलावा जिलों में कोविड केयर केंद्रों की रूपरेखा, ऑक्सीजन की सप्लाई, अस्पतालों में पलंगों की व्यवस्था, आईसीयू की स्थिति, दवा की निर्बाध सप्लाई आदि व्यवस्थाओं के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने जिलों में जुट जाएं। फिलहाल मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ हैं, वे कोरोना पाजिटिव हैं। जबकि गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र प्रदेश से बाहर हैं। इसलिए इन्हें जिम्मेदारी बाद में दी जाएगी।

यह भी पढ़ें लगातार डरा रहा है कोरना, परेशान न हों, लेकिन जरुर बरते ये 5 सावधानियां

घर में ही लॉक रहें

चौहान ने कहा है कि शहर को लॉक करने की बजाय अपना चेहरा लॉक हो जाए। घर में अपने पैर ही लॉक हो जाए तो हम जल्द ही कोरोना से जंग जीत लेंगे। चौहान ने कहा है कि मंत्रियों को जिलों का प्रभार देकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे कहा है कि आज से ही काम पर जुट जाएं। मैं भी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। हर दिन समीक्षा कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें टोटल लॉकडाउन: इन नंबरों पर कॉल करके मंगा सकेंगे किराना, दूध और सब्जी

किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

गोपाल भार्गव सागर नरसिंहपुर
तुलसी सिलावट जी इंदौर
कुंवर विजय शाह खंडवा बुरहानपुर
जगदीश देवड़ा मंदसौर रतलाम
बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर शहडोल सीधी
यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी दतिया
भूपेंद्र सिंह दमोह
मीना सिंह उमरिया मंडला डिंडोरी
कमल पटेल हरदा बैतूल होशंगाबाद
बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना कटनी छतरपुर
विश्वास सारंग भोपाल सीहोर
प्रभु राम चौधरी रायसेन विदिशा
महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना राजगढ़
प्रदुम्न सिंह तोमर ग्वालियर
प्रेम सिंह पटेल बड़वानी
ओमप्रकाश सकलेचा नीमच
उषा ठाकुर देवास
अरविंद सिंह भदोरिया जबलपुर छिंदवाड़ा
डॉ मोहन यादव उज्जैन
हरदीप सिंह डंग खरगोन झाबुआ
राजवर्धन सिंह धार अलीराजपुर
भारत सिंह कुशवाह मुरैना श्योपुर
इंदर सिंह परमार शाजापुर, आगर मालवा
रामखेलावन पटेल रीवा सतना सिंगरौली
रामकिशोर कांवरे बालाघाट सिवनी
बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर
सुरेश धाकड़ निवाड़ी टीकमगढ़
ओपीएस भदोरिया भिंड

यह भी पढ़ें

LOCKDOWN: सुबह 7 से 10 बजे तक 3 घंटे मिलेगा दूध, जानिए क्या रहेंगी पाबंदियां

चुनाव वाले क्षेत्र में नहीं लगाया लॉकडाउन, कांग्रेस बोली- भाजपा का नौकर है क्या कोरोना?

कोरोना की 'मंडी', 250 रुपए किलो तक बिके सेब