
डांसर अंकल मुंबई पहुंचे, अब सलमान खान के साथ करेंगे शूटिंग
भोपाल। दुनियाभर में गोविंदा के गाने से फेमस हुए मध्यप्रदेश के डांसर अंकल डब्बूजी अब बॉलीवुड की हस्तियों के साथ भी नजर आएंगे। विदिशा के डब्बूजी अब सलमान खान के साथ सोनी टीवी पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले वे सुनील शेट्टी से मुलाकात करके आए है। बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही डब्बूजी को कई विज्ञापनों में काम करने के भी आफर मिल गए हैं।
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के डब्बूजी यानी संजीव श्रीवास्तव के साथ रोज ही सफलता की खबरें आ रही हैं। गोविंदा के एक गाने पर जिंदादिली के साथ डांस करने वाले डब्बूजी का वीडियो इतना वायरल हुआ कि दुनिया के करोड़ों लोगों ने उसे देखा और एक-दूसरे को ऐसे ही जिंदादिली के साथ रहने की प्रेरणा देते और लेते नजर आए।
आज रवाना हुए मुंबई
भोपाल की भाभा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। वे मुंबई में सलमान के साथ सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले दस का दम शो की शूटिंग करेंगे। इसके साथ ही उन्हें कुछ विज्ञापनों में काम करने के भी आफर मिले हैं। हाल ही में उन्हें बजाज एलियांस बीमा कंपनी के विज्ञापन में काम करने का भी मौका मिला है। वे जल्द ही उसमें भी काम करेंगे। इसके साथ ही अन्य कंपनियां भी डब्बूजी को अपने विज्ञापन में लेना चाहती है, जिनसे बातचीत जारी है।
जारी है सम्मान का सिलसिला
पिछले दिनों अपने डांस कौशल से धूम मचाने वाले डब्बू अंकल का रोज कहीं न कहीं सम्मान जारी है। विदिशा में हुए सम्मान में तो उन्हें नगर पालिका ने ब्रांड एंबेसेडर घोषित कर दिया था। इसके बाद बार एसोसिएशन ने भी उनका सम्मान किया है। डब्बूजी की पिता शहर के नामी वकील हैं। वे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
डब्बूजी के वीडियो का भी हुआ राजनीतिकरण
हाल ही में संजीव श्रीवास्तव का गोविंदा के डांस का वीडियो दुनियाभर में वायरल हुआ। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया गया। इसी का फायदा उठाते हुए कुछ राजनीतिक लोगों ने एक वीडियो बना दिया जिसमें डब्बू अंकल के चेहरे की जगह राहुल गांधी बना दिया और उनकी पत्नी के चेहरे पर मायावती का चित्र लगा दिया। इस बारे में श्रीवास्तव कहते हैं कि उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं, उनका उद्देश्य तो लोगों का मनोरंजन करना है।
MUST READ
अंकल ने डांस में गोविंदा को पीछे छोड़ा, शरमाने लगी आंटी, मूड फ्रेश कर देगा ये VIDEO
दुनियाभर में फेमस हो गए डांसर अंकल, गोविंदा भी हो गए हैरान, देखें VIDEO
सेलेब्रिटी बन गए डांसर अंकल, फिल्मों का मिला ऑफर, सुनील शेट्टी के साथ करेंगे काम
Dance Video: अंकल के डांस को US की लड़की ने किया कॉपी, मुख्यमंत्री को करना पड़ा ट्वीट
फेमस होने पर डांसर अंकल का किया सम्मान, मंच पर ही नाचने लगे डब्बू भैया, देखें Live Video
Published on:
07 Jun 2018 03:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
