इग्नू में प्रैक्टिकल और फील्ड वर्क से जुड़े कोर्सस के अलावा साइंस और मैनेजमेंट से जुड़े कई सारे कोर्सेस में एडमिशन का विकल्प खुला हुआ है। यहां बीए, बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन, बॉटनी, जूलॉजी) के साथ ही बीकॉम में एडमिशन लिया जा सकता है। इसके अलावा मैनेजमेंट फील्ड के लिए बीबीए इन रिटेलिंग, बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज, बैचलर ऑफ सोशल वर्क, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन जैसे कोर्सेस भी हैं। साथ ही, वोकेशनल ट्रेनिंग के रूप में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेस भी हैं। यहां बीएड और डिप्लोमा इन एजुकेशन यानि डीएड कोर्स भी अब डिस्टेंस एजुकेशन में शामिल हो गया है।