मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरु हुए इस प्रयास को अब भोपाल ही नहीं बल्कि सूबे के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन, विदिशा, बड़वानी और मंडला जैसे छोटे बड़े कई शहरों में खास रिस्पॉन्स मिलने लगा है। इनमें होटल-रेस्टोरेंट, अस्पताल, दवा विक्रेता, किराना व्यवसायी, जनरल स्टोर्स, डिपार्टमेंटल स्टोर, फिजियोथैरेपिस्ट, कोचिंग इंस्टीट्यूट और सेलून संचालक से लेकर कारपेंटर आदि ने भी स्वेच्छा से आगे आकर बुजुर्गवार ग्राहकों को नो प्रॉफिट नो लॉस के तहत किसी भी सामान पर रियायत देने का ऐलान किया है। आनंद संस्थान की ओर से प्रदेश भर में संस्थान के करीब 50 हजार आनंदक (volunteer) अपने अपने इलाके के अनुसार गांव शहर के ज्यादा से ज्यादा व्यवसाइयों को बुजुर्ग सम्मान की खातिर इस मुहिम से जुड़ने की सलाह दे रहे हैं।