28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस ने अपने अंडरगारमेंट से भगवान को जोड़ा, हुई FIR, किया ऐसा कमेंट कि भड़क उठे लोग

गृहमंत्री ने जताई थी आपत्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Jan 2022, 11:22 AM IST

shweta_1.jpg

भोपाल. अंडरगारमेंट से भगवान को जोड़नेवाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज कर ली गई है. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज की गई है. एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है. भोपाल पुलिस अब एक्ट्रेस को उनके इस बयान के लिए नोटिस जारी करेगी.

भोपाल के पीर गेट निवासी सोनू प्रजापति की रिपोर्ट पर उन पर FIR दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. श्वेता फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं. भोपाल में श्वेता ने मीडिया के सामने बातचीत करते हुए कहा था कि उनकी ब्रा का साइज 'भगवान' ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें :एक्ट्रेस की गंदी बात, ब्रा से भगवान को जोड़ा, जानिए ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल

उनके इस बयान पर बवाल हो गया. हालांकि ये कहा गया कि मजाक में ऐसा कहा था पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के बयान पर आपत्ति जताई थी. गृहमंत्री ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से 24 घंटे में इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा था. आखिरकार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें : अस्पतालों में खतरनाक होते हालात, हर तीसरे मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत

श्वेता बिग बॉस सीजन-4 की विजेता रही हैं. सलमान खान के इस शो में श्वेता ने डॉली बिंद्रा और महाबली खली को पछाड़ते हुए एक करोड़ की इनाम राशि जीती थी.

यह भी पढ़ें :बेहद खतरनाक है ओमिक्रोन, इस अंग को कर रहा खराब, जानिए कैसे करें बचाव

श्वेता की आगामी वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होना है. जिसके लिए शहर के एक होटल में टीम का इंटरव्यू चल रहा था.

यह भी पढ़ें : कोरोना का खतरनाक साइड इफेक्ट, हर तीसरा बच्चा प्रभावित, जानिए क्या कह रहे डॉक्टर्स

यहां मीडिया के सामने श्वेता तिवारी ने कहा कि 'भगवान' मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं.बताते हैं कि वे जिस 'भगवान' की बात कर रही थीं, वो इस वेब सीरीज में उनके को-एक्टर सौरभ राज जैन हैं। सीरीज में एक किरदार ब्रा फिटर का है जिसे सौरभ निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :ओमिक्रोन का ये है सबसे पहला लक्षण, दिखे तो तुरंत हो जाएं सावधान

इंटरव्यू के दौरान संचालन करने वाले साहिल ने उनसे पूछा कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं. इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कह दिया- सीरीज में 'भगवान' मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं. इस पर विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें :संक्रमण के पहले ही मिल जाते हैं ये संकेत, दिखते ही सतर्क हो जाएं तो नहीं होगा कोरोना