scriptCorona Update : टूट गए सभी रिकॉर्ड, आज सामने आए 1022 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 45455 | latest madhya pradesh corona positive update is 45455 and 1105 death | Patrika News

Corona Update : टूट गए सभी रिकॉर्ड, आज सामने आए 1022 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 45455

locationभोपालPublished: Aug 17, 2020 06:12:09 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर रविवार रात को कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 1022 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 45455 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1105 हैं।

Corona Update

Corona Update : टूट गए सभी रिकॉर्ड, आज सामने आए 1022 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 45455

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1105 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45455 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 214 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 342 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 123 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 239 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1105 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- अजब गजब : MP में बन रही हैं इम्यूनिटी बूस्टर साड़ियां, प्राचीन हर्बल मसालों से होती हैं ट्रीट


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में रिकॉर्ड 214 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9804 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3184 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 342 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 6278 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब रामायण सर्किट और राम वन गमन पथ के जरिये प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन, रोज़गार के रास्ते खुलेंगे


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

रविवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के आंकड़े तेजी आई। यहां बीते 24 घंटों के दोरान 123 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8370 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 239 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 6753 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1278 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सस्ती बिजली-मुफ्त राशन, साहुकारों से लिया कर्ज माफ, CM शिवराज का ऐलान


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1424 हो गई है। जिले में अब तक 76 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 191 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1889 हो चुकी है। यहां 11 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1738 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 140 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3389 हो गई है। शहर में अब तक 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 2620 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 747 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 868 हो गई है। इनमें से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 674 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 156 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 275 हो गई है। इनमें से 6 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 114 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 155 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 529 हो गई है। इनमें से 14 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 62 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 525 हो गई है। इनमें से 8 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 385 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 132 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 508 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 464 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 528 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 493 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 32 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 2393 हो चुकी है। जबकि, 51 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 1588 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 754 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 313 हो चुकी है। इनमें से 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 210 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 91 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 101 हो चुकी है। इनमें से 53 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 48 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 586 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 473 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 101 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 681 हो गई है। 15 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 524 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 142 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 120 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 56 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 466 हो गई है। इनमें से 4 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 355 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 107 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 44 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 27 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 556 हो गई है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 417 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 129 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 139 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 94 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 40 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 277 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 177 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 98 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 117 हो चुकी है। इनमें से 88 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 107 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 26 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 199 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 156 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 42 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 963 हो चुकी है। इनमें 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 823 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 130 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 370 हो गई है। इनमें से 6 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 273 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 91 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 440 हो चुकी है। इनमें से 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 391 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 50 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 295 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 205 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 88 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 415 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 264 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 144 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 370 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 276 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 567 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 460 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 96 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 84 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 51 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 273 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 218 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 49 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। इनमें से 12 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 264 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 102 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 217 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 90 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 712 हो गई है। इनमें 20 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 622 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 70 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 772 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 144 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 73 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 34 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 38 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 846 हो गई है। इनमें 9 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 726 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 149 हो गई है। इनमें, 101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 422 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 340 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 73 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 340 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 187 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 148 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 376 हो गई है। इनमें से अब तक 13 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 258 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 105 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 135 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 54 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। इनमें से 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 313 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 286 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 21 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 290 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 241 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 339 हो गई है। इनमें से 9 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 240 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 171 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 248 हो गई हैं। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 158 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें से 43 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

सैंपल लिया ही नहीं और महिला को बता दिया कोरोना पॉजिटिव, महिला बताई सच्चाई, देखें वीडियो…।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vlwie?autoplay=1?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो