मोलवी मुश्ताक अली नदवी ने शहर समेत सूबे और देशभर के लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि, जैसा कि फैसला आने से पहले भी कहा जा चुका है और अब एक बार फिर इसे दौहराते हुए कह रहे हैं कि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो फैसला आया है। उसके बाद हमें भाईचारे की एक मिसाल पैश करनी है। काजी साहब ने लोगों से अपील की है कि, इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि, ऐसा कोई काम नहीं किया जाए जिससे देशभर में कहीं भी अमनो अमान भाईचारे की सूरत बिगड़े। काजी साहब ने कहा कि, सबसे बुनियादी चीज शांति, अमन और भाईचारा है।