बता दें कि बीते दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा राधा रानी के मायके को लेकर की गई टिप्पणी के कारण विवादों में आ गए थे। तब पंडित प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी से ब्रजवासी नाराज हो गए थे और प्रेमानंद महाराज ने तक अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ये तक कह दिया था कि तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता। हमें गाली दो तो चलेगा। लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे, तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। इतना ही नहीं पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे जिसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जिस जिस महाराज को प्रमाण चाहिए, उनके लिए कुबरेश्वर धाम खुला है।
पंडित प्रदीप मिश्रा के राधा रानी पर की गई टिप्पणी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें-