Live

PM Modi Bhopal Visit Highlights : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भाजपा द्वारा आयोजन में 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
2025-05-31 02:10:49 pm
अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान से रवाना हो गए। सबसे पहले वो बायरोड आयोजन स्थल से हेलीपेड तक पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर में बैठकर बोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
2025-05-31 02:07:08 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
2025-05-31 02:02:14 pm
11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।
2025-05-31 01:59:03 pm
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम सिर्फ धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई।
2025-05-31 01:50:19 pm
प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि, आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था।
2025-05-31 01:48:28 pm
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
2025-05-31 01:44:46 pm
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मातृशक्ति को प्रणाम किया। फिर उन्होंने कहा- आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
2025-05-31 01:27:51 pm

इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)
पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित महासम्मेलन कार्यक्रम से मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम ने इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन किया।
2025-05-31 01:20:49 pm

डॉ. जयमती कश्यप को पीएम मोदी ने दिया राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)
देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमती कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान - 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें- एमपी की महेश्वरी साड़ी पर क्या बोले पीएम मोदी ?
2025-05-31 01:10:22 pm

सतना-दतिया हवाई अड्डों का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल से सतना और दतिया हवाई अड्डों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें- PM Modi ने दतिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आज महिलाओं को लेकर उड़ेगी पहली फ्लाइट
2025-05-31 01:05:43 pm

अटल ग्राम सेवा सदन का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल अंतरण (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)
देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 483 करोड़ रुपए की लागत के 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किस्त का वर्चुअल माध्यम से अंतरण किया।
यह भी पढ़ें- PM Modi ने जारी की 483 करोड़ की पहली किस्त, 1271 अटल ग्राम भवनों की दी सौगात
2025-05-31 12:49:24 pm

पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन किया।
2025-05-31 12:40:49 pm

पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्र की कामगार महिलाओं से बातचीत की।
2025-05-31 12:33:37 pm

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित उनके जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया।
2025-05-31 12:21:38 pm

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने सिंदूरी रथ पर सवार होकर आए। इस दौरान आयोजन में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
2025-05-31 11:44:31 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हैलीकॉप्टर भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच गया है। कुछ ही देर में पीएम यहां देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होकर प्रदेशभर से आई जनसभा को संबोधित करेंगे।
2025-05-31 11:42:01 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेन स्टेट हैंगर पर लैंड होने के बाद हेलीकॉप्टर से भोपाल के जंबूरी मैदान रवाना हो गए हैं। जंबूरी में मैदान में वो लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
2025-05-31 11:05:48 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन में दो लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है।