इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम 73.80 पैसे हैं, जो कल से लेकर आज तक 10 पैसे कम हुए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दाम 65.94 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के मुकाबले आज 25 पैसे कम हुए हैं। हालांकि, जानकारों का अनुमान है कि, आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और भी गिरावट आएगी।