29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Rajasthan Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के पास मंगलवार देर रात एक कार और ट्रेलर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Oct 2023, 8:13 AM IST

rajasthan_bikaner_road_accident.jpg

Rajasthan Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के पास मंगलवार देर रात एक कार और ट्रेलर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार कार श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर और ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ की तरफ जा रहा था। 132 केवी जीएसएस के पास कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसा बहुत भीषण था। दुर्घटना में कार बुरी तरह पिचक गई। बताया जा रहा है कि सीकर नंबर कार में पांच लोग सवार थे।

हादसे के बाद घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कार से निकालने की कोशिश की। हादसे की सूचना पर एएसआई हेतराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से घायलों को बमुश्किल निकाला। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया है। मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिरी, एक की मौत, मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें : राजस्थान रोडवेज बस चालक की मौत, परिचालक ने संभाली स्टियरिंग

यह भी पढ़ें : सांप के डसने से युवती की घर पर ही मौत, गांव में सड़क नहीं होने से पगडंडी के सहारे करना पड़ता है 10 KM का सफर