नई दिल्ली:अमेरिकन कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ने अपनी 4185 यूनिट्स को रीकॉल किया है। खबरों की मानें तो कंपनी के इस फैसले के पीछे की वजह काफी गंभीर है। दरअसल इन मोटरसाइकिलों के एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेक्स) सिस्टम में खराबी की शिकायतों के बाद ये कदम उठाया गया है। कंपनी ने कहा कि ब्रेक लाइन के बीच हवा हो सकती है जिस वजह से ब्रेकिंग सिस्टम में दिक्कतें आ सकती हैं।