CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीती रात 11 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार में बियर पीने के बाद बिल को लेकर वकील और उसके साथियों के साथ बार के कर्मचारी भिड़ गए। कर्मचारियों ने बांउसर बुला लिया। युवकों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो बाउंसरों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया।