बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को लेकर हाल में एक बुरी खबर सामने आई है। सोनाली ने खुद यह अनाउंसमेंट की है कि वह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। पहले इरफान खान और अब सोनाली की इस खबर से बॅालीवुड हक्का-बक्का रह गया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर कैंसर से गुजरना पड़ा हो। इससे पहले भी कई स्टार्स इस बड़ी बीमारी का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इन दिग्गज सितारों ने जिस तरह से इस बीमारी का सामना किया है वह काबीले तारीफ है। तो आज हम उन्हीं स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने कैंसर से लड़कर उसपर जीत हांसिल की है और आज दुनिया में मौजूद हैं।