
Arjun Kapoor and Parineeti
अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी दादी को परिणीति चोपड़ा काफी पसंद हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी दादी को लगता है कि परिणीति उनके लिए परफेक्ट पत्नी हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन अब खुद अर्जुन ने परिणीति को प्रपोज कर दिया।
तस्वीर शेयर कर किया प्रपोज:
दरअसल अर्जुन ने परिणीति को सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज किया है। अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन और परिणीति दोनों नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री को टैग करते हुए लिखा, 'परी क्या तुम मुझसे प्यार करती हो।'
परिणीति ने दिया यह जवाब:
परिणीति ने भी अर्जुन की इस बात का जवाब दिया।। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'ओहो... मेरे पास कोई डेट खाली नहीं है। मुझे मेरे बालों के कलर से प्यार है।' बता दें कि ये दोनों फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में साथ नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेउी फिल्म है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
फैन्स ने भी किए कमेंट्स:
अर्जुन और परिणीति की यह मजेदार चैट पढ़कर फैंस ने भी कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेस्ट है।' एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, 'परिणीति हम जानते हैं कि आप अर्जुन को पसंद करती हैं।'
Updated on:
25 Sept 2018 01:33 pm
Published on:
25 Sept 2018 01:33 pm
