टी-62 के रास्ते पर ही मिला पगमार्ग, रणथंभौर से मूवमेंट
एक बार फिर क्वालंजी के रास्ते टाइगर को देखा गया है। यह पहली बार नही जब यहां टाइगर देखे जा रहें है। रामगढ़ में 20 के करीब टाइगर थे जिनका धीरे -धीरे शिकार हो जिससे घटते चले गए। ओर एक समय आया है बिल्कुल ही खत्म हो गए। मात्र एक ही रास्ता बचा था रणथ भोर से रामगढ आने का। इस बीच में ही लोगो ने जंगल खत्म करने का काम शुरू कर दिया। इससे इनका प्रयावास बिगड़ गया लेकिन वन विभाग की स ती से लोगो में चेतना आई। सब कुछ ठीक होने लगा। इससे यूं हुआ कि रणथ भौर से जो कनेक्टिविटी टूट गई थी वो वापस से जुड़ गई। 2004 में युवराज नाम का बाघ आया था लंबे समय तक यहां रहा उसका भी शिकार हो गया। अंतराल के बाद बाघो का आना जाना लगा रहा। रणथ भौर से क्वालंजी बना रहा। 24 अप्रेल 2014 में टी=62 बाघ रणथ भौर से निकलकर तलवास के जंगलों में सेट हुआ जो अपना मार्ग बनाते हुए रामगढ़ पहुंच गया। यहां उसने एक साल गुजारा। यहां मादा टाइगर कमी के कारण यह वापस चला गया। लेकिन अब एक नया रास्ता टाइगरों के आने का खुल चुका है। इसी का नतीजा है कि टी 91 वापस यहां पर उसी रास्ते से आया है जिससे पहले टी-62 यहां आया था।